बड़ागांव सरवर में गूंजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा रैली में उमड़ा विद्यार्थियों का जोश
बड़ागांव सरवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ गांव में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

बड़ागांव सरवर में राष्ट्रीय ध्वज थामे तिरंगा रैली निकालते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक।
बड़ागांव सरवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश जी मीणा ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली विद्यालय परिसर से निकलकर बड़ागांव सरवर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। विद्यार्थियों ने “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा”, “भारत माता की जय” सहित अनेक देशभक्ति के नारे लगाए।
तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान गांव के ग्रामीणों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने पूरे गांव में एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश पहुंचाया। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार की ग्रामीणों ने सराहना की।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
