विधिक सेवा सप्ताह के तहत सवाई माधोपुर में निकली जागरूकता रैली, छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
सवाई माधोपुर में विधिक सेवा सप्ताह के तहत न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यवाहक जिला न्यायाधीश भावना भार्गव व सचिव समीक्षा गौतम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालयी छात्रों ने कानूनी जागरूकता के संदेश दिए, वहीं बालिकाओं को ‘पोश एक्ट’, पोक्सो व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

सवाई माधोपुर। विधिक सेवा सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में न्यायालय परिसर से एक भव्य विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित हुई। कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना भार्गव एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीक्षा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह आढ़ा, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंकिता सिंघल सहित न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। रैली में भाग लेने वाले विद्यालयों के छात्रों ने नारे और बैनरों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर जनजागरूकता का संदेश दिया।
विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया। उन्होंने बालिकाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 अर्थात “पोश एक्ट” के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों की क्या भूमिका होती है, आंतरिक व स्थानीय परिवाद समितियों का क्या महत्व है, तथा ऐसे मामलों में दंडात्मक प्रावधान क्या हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता योजनाएं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा पोर्टल, मध्यस्थता कानून, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर अधिकार मित्र मुकेश कुमार शर्मा, मोरसिंह गुर्जर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक महेन्द्र बैरवा भी उपस्थित रहे।
विधिक सेवा सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर-पेंटिंग, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से छात्रों को कानूनी जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि विधिक जागरूकता समाज में न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- विधिक सेवा सप्ताह सवाई माधोपुरजिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुरRajasthan State Legal Services AuthorityBhavana BhargavaSameeksha Gautamविधिक जागरूकता रैलीLegal Awareness Rally Sawai MadhopurPOSH Act AwarenessPOCSO AwarenessFree Legal Aid RajasthanNational Lok Adalat Sawai MadhopurRajkiya Balika School ManTownLegal Awareness Week Rajasthanन्यायालय परिसर सवाई माधोपुरRajasthan Legal Services Authority Jaipur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
