कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत कृषक पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जैविक खेती, नवाचारी खेती, कृषि उत्पाद प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन सहित 8 गतिविधियों में उत्कृष्ट किसानों का चयन कर उन्हें पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

उपनिदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह ने बताया कि प्रगतिशील किसानों के नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। किसान स्वयं अथवा जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, फार्म स्कूल, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य संस्थाएं योग्य किसानों के नाम प्रस्तावित कर सकती हैं।

योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर प्रत्येक गतिविधि में एक किसान को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधि में दो किसानों को 25-25 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर प्रत्येक गतिविधि में दो किसानों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार लखपत मीणा ने किसानों से अपने नवाचार, उपलब्धियों एवं कृषि कार्यों का विवरण आवश्यक दस्तावेजों सहित 31 अगस्त तक नजदीकी कृषि कार्यालय में उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करने से उनके नवाचारों को पहचान मिलेगी और अन्य किसान भी आधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story