सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से हर माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर इस माह 13 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से सांय 4ः30 बजे तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों — सवाई माधोपुर, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं वजीरपुर — में किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना है। शिविरों में नागरिकों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं जैसे — राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेन्शन, जन स्वास्थ्य, विद्युत, जलापूर्ति, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही आवेदनों की सुनवाई कर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई करेंगे।

प्रशासन का कहना है कि ये शिविर पारदर्शी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। शिविरों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शिविर में अधिकारियों की टीम नागरिकों की समस्याएं सुनकर तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करेगी।

इन शिविरों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। अटल जन सेवा शिविर सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं जिसके तहत प्रशासन ‘जन के द्वार’ पहुंचकर सेवा प्रदान करने की दिशा में कार्यरत है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story