आज दिनाँक 26-01-2026 को आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर sec. स्कूल में 77वा गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष मेमोरियल सेवा संस्थान के चेयरमैन नरेश जी जैन के द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन ऋद्धिचंद जैन एडवोकेट रहे।

अतिथि एवं शुभारंभ

मुख्य अतिथि और अध्यक्ष महोदय के द्वारा मा शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:

  • गोपाल जी जैन, पदम चंद जैन, अजीत कुमार जैन
  • नवीन जी, मदन मोहन गर्ग, विक्रम जैन
  • अशोक कुमार शर्मा, श्रीमती विकास शर्मा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति ड्रामा, पंजाबी डांस, मराठी डांस, राजस्थान डांस, स्पीच और ऐसे ही अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

प्रस्तुति देने वाले प्रमुख विद्यार्थी:

रिद्धिमा, पलक, प्रिया, जाह्नवी आदि अनेक विद्यार्थी रहे।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया:

  • जिला स्तरीय विज्ञान मेले में फर्स्ट रैंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
  • जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों को सम्मान मिला।
  • मिट्सौर और साइंस ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।

समापन एवं शुभकामना संदेश

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने संदेश दिया:

"सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें और सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।"

अन्य विवरण:

  • मंच संचालन: विद्यालय की छात्राएं कनिष्क मित्तल और अंशिका अग्रवाल के द्वारा किया गया।
  • वितरण: कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story