वित्त आयोग के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का जन्मदिवस सोमवार को स्थानीय भाजपाइयों द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हिंडौन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंडौन शहर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए।

सुबह टीकाकड मंदिर में अरुण चतुर्वेदी के जन्मदिन पर उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे लगाए गए और उनमें पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इसके अलावा बाँके बिहारी गौशाला बाईपास में गायों को चारा खिलाया गया तथा अपना घरआश्रम में प्रभु जनों को भोजन प्रसादी वितरित की गई।

इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता सतपाल सोलंकी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लज्जा रानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लाहनूर खान, सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी, महू मंडल अध्यक्ष सतवीर गुर्जर तिघरिया, संपत कोली, चंदू कोली, गजेंद्र सोलंकी, रमन डागुर, राजीव साहरिया, भाजपा नेता मोहन सिनेमा, सौन्टू गोयल, हाकिम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, सचिन गुर्जर, अरविंद सिंघल, गौरव चतुर्वेदी, कुणाल वाल्मीकि, राजेश, हार्दिक गुप्ता, आशीष जांगिड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के विभिन्न आयामों को साकार किया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story