बौंली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बौंली मंडल द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं 'मिसाइल मैन' भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों का स्मरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी अंसार खलीफा ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान, शिक्षा, सादगी और ईमानदारी का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश को वैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अंसार खलीफा ने कहा कि डॉ. कलाम हमेशा युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते थे। उनका मानना था कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं की ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मक सोच से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सभी को उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए तथा समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इसराइल शाह, फारूक, आर्यन खान, मोहम्मद अनस, शकील अहमद और इमामुद्दीन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ हुआ। इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा और युवा प्रेरणा से जुड़े आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story