राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में एपीसी महोदया शशिकला जी ने गौरीशंकर के साथ औचक निरीक्षण किया। सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य) ने इस निरीक्षण के दौरान हुई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।


प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों से संवाद

निरीक्षण के दौरान कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों से गणित से संबंधित सवालों एवं दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं, पालतू जानवरों एवं अन्य के बारे में जानकारी ली गई।

  • "जिसका बच्चों ने तत्परता से जवाब दिया।"
  • इसी प्रकार कक्षा 3 से लेकर 5 तक के विद्यार्थियों से सवाल जवाब किया तथा बच्चों से भविष्य में बनने के बारे में जानकारी ली।
  • बच्चों ने फौजी, डॉक्टर, गुरुजी बनने की इच्छा जाहिर की।

शैक्षणिक कार्य का अवलोकन एवं सराहना

कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों की गणित विषय की वर्क बुक का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

  • वर्कबुक सही तरीके से भरी रहने पर गिरीश कुमार गुप्ता (व.अध्यापक गणित) के कार्य की सराहना की।
  • हिंदी विषय के पर्यायवाची, मुहावरे एवं लेखन की जांच की गई।

पोषाहार व्यवस्था एवं किचन गार्डन

विद्यालय में पोषाहार और स्वच्छता के मानकों का भी जायजा लिया गया:

  • पोषाहार को मीनू से बनाए जाने एवं स्वादिष्ट भोजन के लिए पोषाहार प्रभारी फिरोज खान की सराहना की।
  • प्रधानाचार्य महोदय प्रभु लाल बैरवा जी ने किचन गार्डन का अवलोकन करवाया जिसमें धनिया, पालक, मेथी लगें हुए पाये गये।
  • पोषाहार में रोजाना धनिया और पालक का प्रयोग करने की सराहना की।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story