सवाई माधोपुर, 24 दिसंबर। सवाई माधोपुर केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रगति की समीक्षा और आगामी योजनाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से त्रैमासिक विकासोन्मुखी कार्य योजना एवं सहकारी समिति अध्यक्षों की सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बैंक एवं सहकारी समितियों के व्यापार विस्तार, ऋण वसूली और किसानों तक बेहतर वित्तीय सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में प्रधान देवपाल मीणा ने समिति के बकाया ऋण वसूली में तेजी लाने के लिए व्यवस्थापक को जिम्मेदार बनाने, समिति के व्यापार को बढ़ाने हेतु उचित मूल्य की दुकान और राशन वितरण में प्राथमिकता दिलाने का सुझाव प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी समितियों की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के उपायों पर भी जोर दिया।

हिण्डौन क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने समितियों के नियमित निरीक्षण करवाने और भूरी पहाड़ी जीएसएस का सघन निरीक्षण बैंक अधिशाषी अधिकारी से कराने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकारी विभागों और उनके खातों को सीसीबी में खुलवाया जाए, ताकि कम लागत में पूंजी उपलब्ध हो और किसानों को ऋण वितरण की सीमा में वृद्धि की जा सके।

गुढ़ाचंद्र जी नादोती, अध्यक्ष लोहड़च्या राम, ने समितियों को भूमि आवंटन करवाने को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने सहकारिता के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों और प्रशासनिक सहयोग पर भी चर्चा की।

जिला कलक्टर काना राम ने सभी प्रस्तुत सुझावों का स्वागत करते हुए बकाया ऋण वसूली में तेजी लाने, बैंक एवं समितियों के व्यापार को बढ़ाने और प्राप्त सुझावों के अनुरूप बैंक स्तर से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता को सुदृढ़ बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रबंध निदेशक बिजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड पुनीत हरित, क्षेत्रीय प्रबंधक शीर्ष सहकारी बैंक रेखराम मीणा, अधिशासी अधिकारी रोहित जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक ने सवाई माधोपुर केंद्रीय सहकारी बैंक और सम्बद्ध समितियों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story