हिंडौन सिटी: आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिंडौन सिटी में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आशीष मेमोरियल सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेश चंद जैन एवं ऋद्धि चंद जैन एडवोकेट ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं विद्यार्थियों का सम्मान

प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने बताया कि: "इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।"

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया:

  • विज्ञान मेले में जिला लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
  • खेल कूद प्रतियोगिताओं में जिला लेबल पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
  • ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।

प्रशासनिक संदेश

प्रशासक अशोक शर्मा ने बताया कि: "प्रतिवर्ष विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं।"

उपस्थित गणमान्य जन एवं शिक्षक वृंद

इस अवसर पर मदन मोहन गर्ग, अजीत कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, गोपाल लाल जैन, श्रीमती विकास शर्मा एवं पदमचंद जैन उपस्थित रहे। इनके साथ ही विद्यालय परिवार के निम्नलिखित सदस्य और अभिभावक गण मौजूद थे:

  • शिक्षक: बृजेश नागर, शुभम् वर्मा, नेहा, पिंकी, पूनम जैन, पूजा गुप्ता, अर्चना जैन, बालमुकुंदजी, ललित सोनी, महेश महावर, निशा खत्री, रेशु जैन, रोशनी गौड, सुचीमेम, अमृता मेम, अंजू शर्मा, रेणु मेम, ललिता में, सीमागुप्ता, आशा मेहरा, प्रभा रानी, अंकिता, भावना गौड़।
  • स्टाफ: मोहित सर, दिलीप सर, नीरज सर, बिजेंद्र पीटीआई, लवलेश सर, अक्षय सर, गिरीश सर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story