गंगापुर सिटी में विद्यार्थियों को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा संसाधनों की सुविधा देने की दिशा में नई पहल हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा प्रदेशभर में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के तहत शनिवार को खाटूश्याम मंदिर के समीप अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया।

यह ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह जी गुर्जर रहे। उनके अथक प्रयासों से गंगापुर सिटी को मिली इस नई सौगात पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिलापट्ट का अनावरण एवं लोकार्पण कर किया गया। ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन राजस्थान सरकार के नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झावर सिंह जी खर्रा की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री सुदर्शन सिंह तोमर, उप जिला कलेक्टर श्री विजेंद्र मीणा, गंगापुर सिटी प्रधान श्रीमती मंजू गुर्जर, नगर परिषद के निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद अटल एवं जिला मोर्चा संयोजक श्री जमनालाल वैष्णव, विजय गोयल, महेश आरेड्या, अंकित गोयल, राम भरोसी वैष्णव, पार्षद ओम कटारिया, वेद प्रकाश शर्मा, बबलू चौधरी, रघुनाथ गुर्जर, गौरव मंगल, देवेश पितलिया, घासीलाल गुर्जर, चिरंजी लोधा, डॉ राहुल गुप्ता, सारांश जैन, राहुल गर्ग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मानसिंह जी गुर्जर ने कहा कि अंबेडकर ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, तकनीकी संसाधन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। गंगापुर सिटी में यह ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर परिषद के निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि ई-लाइब्रेरी से शहर के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और इसका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उठाना चाहिए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से ई-लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल को गंगापुर सिटी के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। अंबेडकर ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ से विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं और डिजिटल संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story