गंगापुर सिटी: अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की बैठक में कवियों ने मनाया होली मिलन
राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज जी की उपस्थिति में साहित्यकारों ने गद्य एवं पद्य लेखन पर चर्चा की और काव्य पाठ के माध्यम से होली का उत्सव मनाया।

गंगापुर सिटी के गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज जी, प्रांतीय संगठन मंत्री विपिन जी एवं स्थानीय साहित्यकार।
गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई-गंगापुर सिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी त्योहार के उपलक्ष्य में होली मिलन के रूप में 3 मार्च 2026 को सायं गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई। इस गरिमामयी बैठक में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज जी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री श्री विपिन जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हुआ।
साहित्यकार और समाज की भूमिका पर मंथन
बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज जी ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में "साहित्य, साहित्यकार व पाठक की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।" इसी क्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री विपिन जी ने लेखनी की विविधता पर बल देते हुए साहित्यकारों से आह्वान किया कि "पद्म साहित्य के साथ साथ गद्य लेखन पर भी अपनी कलम चले।" बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज जी व प्रांतीय संगठन मंत्री श्री विपिन जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूँक दिया।
काव्य पाठ से जीवंत हुई होली मिलन की सार्थकता
इस साहित्यिक संगम में क्षेत्र के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकारों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। बैठक में हनुमान मुक्त, गोपीनाथ चर्चित, व्यग्र पाण्डे, सतीश कुलचणियां, कृपाशंकर प्रीतम, अजय विद्रोही, डा.विजेन्द्र सिंह गुर्जर, डा.अरविंद दीक्षित, महादेव गर्ग, वनबारी श्याम एवं वासुदेव शर्मा आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी कवियों ने होली पर अपनी-अपनी कविता और गीतों से बैठक में भिन्न-भिन्न रंग भर कर होली मिलन की सार्थकता सिद्ध की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
