agrnsen-jayanti-mahotsav-gangapur-city-shobhayatra
गंगापुर सिटी में रविवार को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, आमसभा और शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गंगापुर सिटी में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ऊंट, घोड़े, बैंड और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
गंगापुर सिटी में श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार, 11 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, आमसभा, पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह आयोजित होंगे। शाम को ऊंट, घोड़े, डीजे, बैंड और आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मोहन कुनकटा ने बताया कि जयंती के दिन सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी श्री अग्रवाल खंडेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट (बद्रीनाथ जी मंदिर) से रवाना होगी। प्रभात फेरी उदेई मोड़ चौराहे और मित्तल स्कूल मिर्जापुर से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी और अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी के मुख्य कार्यालय अग्रवाल खंडेलवाल धर्मशाला पहुंचेगी। यहां मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा।
अग्रवाल भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 7:45 बजे स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उदेई मोड़ अध्यक्ष दुर्लभ गोयल के अनुसार, सुबह 9 बजे उदेई मोड़ सेवा सदन में ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं, अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा ने बताया कि सुबह 9:45 बजे जयपुर रोड स्थित अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
समाज समिति के महामंत्री सतीश महसवा ने बताया कि दोपहर 1 बजे स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की आमसभा होगी। इसमें जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे और भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज की सभी इकाइयों के वार्षिक आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण शाम 4 बजे निकलने वाली विशाल शोभायात्रा होगी। यह शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से रवाना होगी। इसके साथ ही उदेई मोड़ समिति के तत्वावधान में नई अनाज मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोनों शोभायात्राओं में ऊंट, घोड़े, डीजे, बैंड और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद दोनों शोभायात्राएं पुरानी अनाज मंडी में एक साथ शामिल होंगी और वहां से जयपुर रोड स्थित अग्रवाल कन्या महाविद्यालय पहुंचेंगी। यहां प्रसाद वितरण के साथ जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों का समापन होगा।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मोहन कुनकटा, उदेई मोड़ अध्यक्ष दुर्लभ गोयल और मिर्जापुर अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने समाज के सभी बंधुओं से प्रभात फेरी, शोभायात्रा, आमसभा, ध्वजारोहण सहित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने जयंती के अवसर पर सभी समाजजनों से अपने-अपने घरों पर पांच-पांच दीपक जलाने का भी आग्रह किया है।
Meta Description

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
