अग्रवाल तहसील महिला मंडल की ओर से 25 अगस्त 2026 को मोती पैलेस में देशभक्ति एवं सावन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सावन की उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की। तहसील अध्यक्ष सुमन आर्य ने बताया कि जिले, सेवा समिति, उदय मोड एवं मिर्जापुर की सभी महिला पदाधिकारियों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर तहसील महिला मंडल की सभी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और हमारी संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रेनू आर्य और अर्चना गोयल ने किया। रेनू आर्य कार्यक्रम की मुख्य संयोजक भी रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंत्री मिथिलेश मित्तल और कोषाध्यक्ष मंजू गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया और सम्मानित किया। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उल्लेखनीय बनाया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story