अग्रवाल समाज समिति सवाई माधोपुर की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ
सवाई माधोपुर अग्रवाल समाज समिति की नई कार्यकारिणी गठित हुई। पदाधिकारियों ने शपथ ली और वर्ष 2025-26 का आय-व्यय ब्योरा सर्वसम्मति से पास हुआ।

तस्वीर में साफा पहने अग्रवाल समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण कर रहे हैं।
अग्रवाल समाज समिति, शहर सवाई माधोपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रामबाबू सिंघल (करवर वाले) ने समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में सदस्यों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं आम सभा भी आयोजित हुई।
नई कार्यकारिणी में श्री हनुमान प्रसाद मित्तल (मलारना वाले) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री गौरव अग्रवाल (डांग वाले) एवं श्री सुरेश गर्ग (पड़ाना वाले) को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री अनूप कुमार गर्ग (अध्यापक) को महामंत्री तथा श्री ओमप्रकाश मंगल (बारदना वाले) को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा श्री राजेश गर्ग (बालेर वाले) को मंत्री, श्री सोनू गर्ग (भारजा वाले) को सहकोषाध्यक्ष, श्री कल्लेश गर्ग (संधी) को सांस्कृतिक मंत्री, श्री सुमित अग्रवाल (चाकसू वाले) को प्रवक्ता, श्री हिमांशु सिंघल (खिरनी वाले) को संगठन मंत्री तथा श्री प्रदीप मंगल (चाऊ) को प्रचार मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी में श्री अजय अग्रवाल (विद्यामंदिर वाले), श्री अनिल बंसल (ओलवाड़ा वाले), श्री अनिल कुमार गर्ग (जयपुरिया), श्री कृष्णमोहन संधी, श्री महेश गर्ग (संधी), श्री प्रदीप अग्रवाल (पिन्टू लोहिया), श्री सतीश चन्द अग्रवाल (गैस वाले) एवं श्री संदीप गोयल (झण्डे वाले) को सदस्य बनाया गया। वहीं रामबाबू गर्ग जयपुरिया एवं महेन्द्र कुमार गोयल बैल वालों को सहवरन सदस्य बनाया गया है।
चुनाव अधिकारी श्री राजीव जी ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद आम सभा में निवर्तमान कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष श्री संदीप गोयल झंडे वालों ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्योरा समाज के समक्ष पढ़कर सुनाया। आय-व्यय के इस ब्योरे को आम सभा में सर्वसम्मति से पास किया गया।
इस प्रकार अग्रवाल समाज समिति, शहर सवाई माधोपुर की नई कार्यकारिणी के गठन, शपथ ग्रहण एवं आम सभा की प्रक्रिया पूरी हुई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
