जिला अग्रवाल समाज संघ सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण बैठक 12 जुलाई रविवार को अग्रसेन सदन मान टाउन सवाई माधोपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले भर से समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे।

अग्रवाल कर्मचारी परिषद जिला सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला अग्रवाल समाज संघ के संरक्षण मंडल, कार्यकारणी सदस्य एवं पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, समस्त इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी।

जिला महामंत्री गोविंद नारायण गोयल ने बताया कि बैठक की सूचना जिले भर के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं इकाइयों के पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला द्वारा की जाएगी।

बैठक के दौरान जिले के नव निर्वाचित सभी प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न इकाइयों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की जाएगी। जिला एवं स्थानीय इकाई स्तर पर अग्रसेन सहायता कोष की स्थापना को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में सदस्यता शुल्क, जिला अग्रवाल समाज के जनगणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं उन पर चर्चा सहित अन्य सामाजिक सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि जिले की जिन इकाइयों द्वारा अभी तक जनगणना के प्रपत्र जमा नहीं कराए गए हैं, उन्हें प्रपत्रों के साथ बैठक में शामिल होने का आवाह्न किया गया है।

बैठक में समाज संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ आगामी सामाजिक गतिविधियों की दिशा तय करने का प्रयास किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story