श्रीगंगानगर/इंदौर: 17 फरवरी 2026

अग्रवाल समाज की एकता और सर्वांगीण विकास को समर्पित ‘अग्रवाल महासभा फाउंडेशन’ का विधिवत गठन 17 फरवरी 2026 को किया गया। इस नए संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभर में बिखरी हुई अग्रवाल संस्थाओं को एक सूत्र में पिरोकर समाज के लिए प्रभावी कार्य करना है।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

संस्था के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्यासागर अग्रवाल (श्रीगंगानगर) ने संगठन की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया है:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्री विद्यासागर अग्रवाल (श्रीगंगानगर)
  • राष्ट्रीय महामंत्री: श्री रतन मित्तल (श्रीगंगानगर)
  • चीफ ट्रस्टी (फाउंडेशन): श्री रमेश जी जैन (कोलकाता)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: श्री सुरेश कुमार जी राम पिपलिया (इंदौर)
  • राष्ट्रीय सलाहकार: श्री दिनेश जिंदल जी (इंदौर)
  • युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष: अरुण लोहिया
  • प्रभारी: दिनेश बंसल नागौर

एकजुटता पर जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्यासागर अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही अपना लक्ष्य स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि:

"अग्रवाल महासभा फाउंडेशन का प्राथमिक लक्ष्य पूरे भारत की सभी अग्रवाल संस्थाओं को साथ लेकर चलना है। हम आपसी सहयोग से समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक कल्याण के प्रकल्पों पर केंद्रित रहेंगे।"

इस अवसर पर श्रीगंगानगर, इंदौर और कोलकाता सहित देशभर के समाज बंधुओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और विश्वास जताया कि श्रीगंगानगर के नेतृत्व में यह फाउंडेशन समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।


भवदीय, मीडिया सेल, अग्रवाल महासभा फाउंडेशन

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story