अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति शपथ एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, माय भारत केंद्र, सवाई माधोपुर, राजस्थान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ आइकन अंकित शर्मा ने नशा मुक्ति के खिलाफ चेतना जागृत करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

मुख्य वक्ता युवा जिला अधिकारी, सवाई माधोपुर हर्षित खंडेलवाल ने माय भारत विकसित भारत के विजन की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर विकसित भारत के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देने वाले पोस्टर तैयार किए। छात्राओं ने रचनात्मकता के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं और प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर माय भारत वॉलिंटियर, महाविद्यालय शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story