अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
गंगापुर सिटी में अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम तय हुए और संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

तस्वीर में अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में महिलाएं बैठी हुई हैं।
अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में समिति अध्यक्ष सुनीता सरल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारियां संयोजकों को सौंपी गईं।
महोत्सव के तहत 4 अक्टूबर रविवार को बच्चियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके संयोजन की जिम्मेदारी अंजू मालधनी, रिचा मंगल एवं मंजू सिंघल को दी गई। 6 अक्टूबर मंगलवार को एकादशी के अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम होगा, जिसका दायित्व संजना मित्तल को सौंपा गया।
7 अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सुनीता तुलारा एवं सुमन घीवाली के संयोजन में होगा। रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता की जिम्मेदारी साक्षी गुप्ता एवं देवल अग्रवाल को दी गई। प्रश्नोत्तरी का संयोजन शिप्रा गोयल एवं मंजू मंगलम करेंगी, जबकि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रीना खन्ना एवं सरिता बजाज के संयोजन में होगी।
8 अक्टूबर को रस्साकशी प्रतियोगिता सरोज गर्ग के संयोजन में आयोजित होगी। बिना गैस की रेसिपी प्रतियोगिता रति सिंघल एवं सुनीता सिंघल के संयोजन में तथा जलेबी कूद प्रतियोगिता अनिता पंसारी के संयोजन में होगी।
बैठक में महामंत्री पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजू जिंदल, चंचल गुप्ता, पुष्पा सिंघल, गायत्री गर्ग, मंजू मंगलम एवं प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सरोज गर्ग सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता का संकल्प लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
