जिला अग्रवाल महिला संगठन सवाई माधोपुर की ओर से जिला अध्यक्ष श्री गोविंद जी बरनाला की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय अग्रोहा-कुरुक्षेत्र धार्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा श्रद्धा, भाईचारे और सामाजिक एकता का यादगार अवसर बनी। यात्रा में सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अग्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ गंगापुर सिटी से शाम 5 बजे हुआ। अगले दिन प्रातः सभी यात्री कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का दिव्य ज्ञान दिए जाने की पावन भूमि के दर्शन किए गए। इसके साथ ही अक्षय वट वृक्ष, भीष्म पितामह की शरशय्या तथा पवित्र ब्रह्मसरोवर के दर्शन एवं स्नान कर सभी ने आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव किया।

इसके बाद सभी यात्री महाराजा अग्रसेन जी की पावन जन्मभूमि अग्रोहा धाम पहुंचे। अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन जी एवं माता माधवी के दर्शन किए गए और विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया गया। अग्रोहा की पावन धरती पर पहुंचकर सभी यात्रियों में गौरव, श्रद्धा और आत्मीयता की अनुभूति देखने को मिली।

पूरी यात्रा आपसी भाईचारे, समाज की एकता, भक्ति और आनंद से परिपूर्ण रही। यात्रा के दौरान मातृशक्ति एवं अग्र बंधुओं ने मिलकर समय बिताया और इस ऐतिहासिक यात्रा को यादगार बनाया।

यात्रा में कर्मचारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री राधामोहन जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। घनश्याम जी बजाज, पूर्व अध्यक्ष समाज समिति पीसी, भी यात्रा में शामिल हुए। जिला अग्रवाल महिला संगठन ने उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

जिला अग्रवाल महिला संगठन की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, संगठन और आपसी प्रेम को मजबूत करने वाली पहल साबित हुई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story