अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई बौंली द्वारा नए सत्र के सदस्यता अभियान का शुभारंभ विद्यालयों में उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क किया गया और उन्हें विद्यार्थी परिषद के कार्यों, उद्देश्यों तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

सदस्यता अभियान के दौरान नगर इकाई पर जिला संयोजक मनु पारीक, विभाग छात्रा प्रमुख पम्मी शर्मा एवं एसएफएस प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंजली मंगल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलाई गई।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

सदस्यता अभियान में नगर उपाध्यक्ष आशा मंगल, हेमंत गौतम, नगरमंत्री खुशबू सिरोहिया, नगर सहमंत्री मुकेश गुर्जर, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रांजल राजपूत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बौंली नगर इकाई द्वारा शुरू किया गया यह अभियान विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story