एबीवीपी बौली ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश, राजकीय महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी घोषित
एबीवीपी बौली नगर इकाई ने युवाओं को नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। राजकीय महाविद्यालय बौली की नई कार्यकारिणी में नितिन गौड़ अध्यक्ष और अंकिता प्रजापत सचिव नियुक्त किए गए। जानें अन्य पदाधिकारियों के नाम।

राजकीय महाविद्यालय बौली परिसर में बैनर पकड़े विद्यार्थी एबीवीपी कार्यक्रम के दौरान खड़े हैं.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बौली नगर इकाई ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बौली की नवीन महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
घोषित कार्यकारिणी में नितिन गौड़ को कॉलेज इकाई अध्यक्ष और अंकिता प्रजापत को कॉलेज इकाई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, शकुंतला मीना एवं तरुण गोयल को उपाध्यक्ष, टीना सैनी को सह सचिव, पायल मीणा को कॉलेज एसएफडी संयोजक, प्रियंका राजावत को कॉलेज एसएफएस संयोजक और अनुराधा कंवर को खेलो भारत संयोजक नियुक्त किया गया।
इसके अलावा नरेंद्र मीणा को सोशल मीडिया प्रमुख तथा मुस्कान मीणा को कला मंच की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में सवाई माधोपुर विभाग प्रमुख जगदीश मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर नगर मंत्री आकाश गुर्जर, एबीवीपी बौली नगर मंत्री खुशबू सिरोहिया, नगर सहमंत्री मुकेश गुर्जर, तहसील संयोजक अंजली मंगल, अक्षिता मीणा और मंचिता गुर्जर सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त भारत के संदेश के साथ महाविद्यालय में संगठन की नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
