भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को “वतन के कलाम को हमारा सलाम” थीम के अंतर्गत “मोहब्बत की सद्भावना रसोई” एवं “श्रद्धांजलि कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में आमजन की गरिमामयी उपस्थिति का आह्वान किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों को नमन करते हुए सेवा, सद्भाव, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए “मोहब्बत की सद्भावना रसोई” के माध्यम से भोजन सेवा की जाएगी। इसके बाद डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

आयोजकों ने सभी साथियों से समय पर उपस्थित होकर सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि प्रतिभागियों की सहभागिता ही इस आयोजन की वास्तविक शक्ति और प्रेरणा बनेगी। साथ ही सभी से सेवा, सद्भाव और इंसानियत का संदेश आगे बढ़ाते हुए भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 को शाम 6.00 बजे रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, स.मा. में आयोजित होगा। कार्यक्रम का निवेदन टीम वतन फाउंडेशन की ओर से किया गया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story