गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग। शहर में जीव अनुकंपा संस्था द्वारा निर्मित 71 फीट ऊंचे सात मंजिला पक्षी गृह का गुरुवार को भव्य लोकार्पण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के अमृत उद्यान में स्थापित इस अद्वितीय संरचना का उद्घाटन मुख्य संरक्षक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल और उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से किया।

यह सात मंजिला पक्षी गृह विशेष रूप से पक्षियों के सुरक्षित आवास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें लगभग 500 से 600 घोंसलों की व्यवस्था की गई है और पक्षियों के दाना-पानी की सुविधा के लिए चबूतरा तथा पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है। करीब 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह संरचना हर मौसम में पक्षियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आश्रय प्रदान करेगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक मानसिंह गुर्जर ने इसे जीव दया और सहानुभूति का प्रतीक बताया। नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने जीव अनुकंपा संस्था की इस पहल को सराहनीय और समाज के लिए मिसाल क़रार दिया। उन्होंने आम नागरिकों से विशेषकर बच्चों को पक्षियों को दाना-पानी देने के लिए इस स्थान पर आने की अपील की, ताकि उनमें जीवों के प्रति संवेदनशीलता और नैतिक संस्कार विकसित हों।

कार्यक्रम में जीव अनुकंपा संस्थान के संरक्षक डॉ. अनुज शर्मा, संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव राधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन मंगल और सह-संयोजक घनश्याम वरिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार, हैप्पीनेस गुड मॉर्निंग क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।

इस पहल के माध्यम से गंगापुर सिटी में पक्षियों के संरक्षण और जीव दया की भावना को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की संरचनाएं बच्चों और समाज में संवेदनशीलता और पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story