सवाई माधोपुर, 15 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रशासनिक पहल के तहत जिले में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविरों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा 16 दिसम्बर से शुरू हो रहे ये शिविर ग्रामीण जनता को सीधे सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले ये शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगे। कलक्टर के आदेशानुसार, यह कार्यक्रम 16 से 24 दिसम्बर तक जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। मलारना डूंगर, खण्डार, बामनवास, गंगापुर सिटी, वजीरपुर, बौंली, चौथ का बरवाड़ा और सवाई माधोपुर तहसीलों में निर्धारित केन्द्रों पर ग्रामीणों को सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

तहसील मलारना डूंगर में मलारना डूंगर, भाड़ौती, शेषा, बिच्छीदौना, चक बिलोली और मलारना चौड़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित होंगे। तहसील खण्डार में बालेर, सिंगोर कलां, बहरावण्ड़ा कलां, खण्डार पंचायत समिति सभागार, गोठबिहारी, डूंगरी, मेई कलां, पाली और बहरावण्ड़ा खुर्द में सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

तहसील बामनवास, गंगापुर सिटी और वजीरपुर में क्रमशः सफीपुर, सुकार, बरनाला, पिपलाई, लिवाली, अमावरा, जाहिरा, बाटोदा, ककराला, बैराड़ा, खेड़ली, खंडीप, सेवा, उदेई खुर्द, पीलोदा, रायपुर तथा वजीरपुर तहसील कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे। बौंली में पंचायत समिति सभागार बौंली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मामडोली, जस्टाना, दतूली, कोलाड़ा, पीपलवाड़ा एवं मित्रपुरा, और चौथ का बरवाड़ा में शिवाड़, भगवतगढ़, पांवडेरा, सारसोप, आदलवाड़ा कलां और पंचायत समिति परिसर में सेवाएँ दी जाएँगी।

सवाई माधोपुर तहसील में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल, जटवाड़ा कलां, सेलू, कुश्तला, रवांजना डूंगर, श्यामपुरा, खिलचीपुर, कुण्डेरा, फलोदी, लहसोड़ा, ठींगला एवं जटवाड़ा खुर्द के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराया जाएगा।

यह पहल न केवल सरकार की पारदर्शिता और जन सेवा को बढ़ावा देती है, बल्कि ग्रामीण समुदायों को उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे प्रदान करने में भी सहायक है। इस श्रृंखला के माध्यम से जिले के ग्रामीण नागरिकों को अपने मुद्दों और जरूरतों का समाधान सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story