सवाई माधोपुर, 15 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में सोमवार को एक व्यापक आरोग्य शिविर श्रृंखला आयोजित की गई। जिला अस्पताल से लेकर सभी उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जिला स्तरीय आरोग्य शिविर का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और शिविर में दी जा रही सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्वयं रक्तचाप मापन कर स्वास्थ्य जांच करवाई और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि शिविरों में आमजन का रोगों की जाँच, उपचार, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, रणथम्भोर ब्लड बैंक सवाई माधोपुर, सीपी हॉस्पिटल व रिया हॉस्पिटल गंगापुर सिटी में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने भी रक्तदान कर शिविर को प्रोत्साहित किया।

आरोग्य शिविर में ओपीडी सेवाओं के अंतर्गत सामान्य चिकित्सक, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी और कैंसर संबंधित जाँच उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण में रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया, टीबी, अन्धता और गर्भवती माताओं की एएनसी जाँच शामिल थी। शिविर में शिशुओं का टीकाकरण, विभिन्न डायग्नोस्टिक टेस्ट, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण और मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त आमजन के लिए आभा आईडी जारी करने हेतु काउंटर की भी व्यवस्था की गई।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल ने न केवल आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं तक सहज पहुँच प्रदान की, बल्कि रक्तदान जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। इस व्यापक आयोजन ने जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को दृढ़ता से प्रदर्शित किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story