गंगापुर सिटी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य ‘यूनिटी मार्च’ पदयात्रा का आयोजन
गंगापुर सिटी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य ‘यूनिटी मार्च’ पदयात्रा आयोजित, जिसमें युवाओं, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। राष्ट्रभक्ति गीत, तिरंगा झंडा और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ युवाओं ने देश सेवा और एकता का संदेश फैलाया।

सवाई माधोपुर, 16 नवम्बर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गंगापुर सिटी में रविवार को भव्य ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत इनिशिएटिव और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल कॉलेज से हुई और ट्रक यूनियन व कैलाश टॉकीज होते हुए मेन मार्केट तक चली, जहां पदयात्रा पुरानी अनाज मंडी पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य संयोजक एवं खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल और जिला कलक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पूर्व सभी प्रतिभागियों को ‘मेरा युवा भारत’ की टी-शर्ट वितरित की गई और अग्रवाल कॉलेज मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के उद्घाटन स्वर के साथ पदयात्रा आरंभ हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता तथा सरदार पटेल के प्रतीकात्मक वेश में कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। गायत्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरिया और सरस्वती वंदना से अपनी प्रस्तुति दी, जबकि क्रिएटिव पब्लिक और विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जोश से भर दिया।
विधायक जितेंद्र गोठवाल ने संबोधन में सरदार@150 कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को शांति, एकता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। जिला कलक्टर काना राम ने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी को आत्मनिर्भर भारत और नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने युवाओं को लोहपुरुष सरदार पटेल के आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुँचाने का आव्हान किया। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा, उपखण्ड अधिकारी बृजेन्द्र मीना, उपखंड अधिकारी वजीरपुर सुधा रानी, जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, स्थानीय प्रधानगण सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित आमजन की भी भारी संख्या में भागीदारी रही, जिसने कार्यक्रम की गरिमा और देशभक्ति संदेश को और मजबूत किया।
- गंगापुर सिटी सरदार पटेल 150वीं जयंतीसरदार@150 यूनिटी मार्च गंगापुर सिटीसरदार पटेल पदयात्रा सवाई माधोपुरगंगापुर सिटी राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमअग्रवाल कॉलेज गंगापुर यूनिटी मार्चसरदार पटेल देशभक्ति गीत कार्यक्रमसरदार पटेल वृक्षारोपण अभियानयुवा भारत तिरंगा मार्च गंगापुरसरदार@150 कार्यक्रम विधायक जितेंद्र गोठवालजिला कलक्टर काना राम गंगापुर कार्यक्रमGangapur City Sardar Patel 150th anniversarySardar@150 Unity March Gangapur CitySardar Patel Padayatra Sawai MadhopurGangapur City Patriotism EventAgarwal College Gangapur Unity MarchSardar Patel Patriotic Song ProgramSardar Patel Tree Plantation CampaignYuva Bharat Tricolor March GangapurSardar@150 Program MLA Jitendra GothwalDistrict Collector Kana Ram Gangapur Event

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
