सवाई माधोपुर, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर में शुक्रवार को “सरदार@150” के तहत भव्य एकता मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस लाइन से “रन फॉर यूनिटी मार्च” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, डॉ. अम्बेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मार्च में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखा। उनके साहस और दूरदर्शिता ने भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय रचा। कलक्टर ने यह भी बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को प्रबल करते हैं।

मार्च के दौरान जिला कलक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पौधारोपण भी किया। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में जवानों की संपर्क सभा, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त देवेंद्र कुमार जिंदल, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और युवाओं में सेवा भावना को भी सशक्त करने वाला प्रतीक रहा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story