अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर गंगापुर सिटी में हुआ भव्य कार्यक्रम
गंगापुर सिटी में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके योगदान और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

गंगापुर सिटी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और प्रख्यात कवि-लेखक पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शहर के राजकीय चिकित्सालय स्थित अटल उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया। भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी केवल सैद्धांतिक राजनीति के पुरोधा नहीं थे, बल्कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहकर परमाणु परीक्षण के सूत्रधार, नदी जोड़ों योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के संकल्पक भी थे।
सभा में सभापति शिवरतन अग्रवाल, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर और वयोवृद्ध भाजपा नेता रामसिंह खटाना ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वाजपेयी जी के आदर्शों और कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, ओम डंगायच, डॉ. हेमंत शर्मा, नितेश मोदी, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, सुनीता वैष्णव, रामभरोसी वैष्णव, हरकेश गुर्जर, योगेंद्र शर्मा, ओमी कटारिया, गौरंती मीणा, राधा दीक्षित, कमला मीणा, अनीता शर्मा, नवल दनगस, विकास सैनी, राजेन्द्र सहजपुरा, शिवदयाल जोशी, सूरजमल जाट, नारायण महावर, गोविंद गुप्ता, कमलेश महावर, एडवोकेट अनिल दुबे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौरव मंगल, महेश कटारिया, बलवीर सोनी, नरेश दुबे, रूपसिंह गुर्जर, मुकेश प्रजापत और गोपाल गर्ग सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने न केवल अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को स्मरण कराया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को उनके आदर्शों से प्रेरित होने का अवसर भी प्रदान किया।
- गंगापुर सिटी में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म जयंती कार्यक्रमपंडित अटल बिहारी वाजपेयी 101वीं जयंती गंगापुर सिटीभाजपा गंगापुर सिटी कार्यक्रम 2025मानसिंह गुर्जर अटल बिहारी वाजपेयी कार्यक्रमशिवरतन अग्रवाल अटल उद्यानगंगापुर सिटी राजकीय चिकित्सालय अटल उद्यानपंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर अटल कार्यक्रमभाजपा युवा मोर्चा नागेश लोढ़ी गंगापुर सिटीवयोवृद्ध नेता रामसिंह खटाना अटल जयंतीअटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनानदी जोड़ों योजना अटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी परमाणु परीक्षणभाजपा गंगापुर सिटी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थितभाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघलभाजपा जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णवगंगापुर सिटी भाजपा कार्यक्रम 2025अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिक और सामाजिक जीवन

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
