गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ के दरबार में शनिवार शाम को भक्तों की भारी उपस्थिति रही, जब बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में माता रानी का भव्य भगवती जागरण आयोजित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु बसों द्वारा इंदरगढ़ दरबार, जिला बूंदी पहुंचे और रात्रि 9 बजे तक गंगापुर वालों की धर्मशाला में माता रानी का दरबार सजाकर ज्योत प्रज्वलित की।

जागरण में माता रानी के भजनों की महफिल ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त देवी चरण गर्ग, अशोक करौली, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल, वेद प्रकाश मंगल, सुनील गर्ग, राम अवतार, कैलाश चंद, अनुराग गर्ग, हैप्पी, राहुल अग्रवाल, रामूलाल, मनसुख मेडी, मदन मोहन, रॉकी गुप्ता और राकेश मीणा सहित सभी भक्त हाथों में माता रानी का ध्वज और भोग लेकर जयकारे लगाते हुए माता रानी के दरबार पहुंचे।

रविवार अष्टमी पर प्रातः 9 बजे माता रानी को विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसमें बड़े पुए, पुड़ी, गाजर का हलवा और चने जैसे पारंपरिक पकवान शामिल थे। भक्तजन नववर्ष में देश और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करते हुए माता के दर्शन किए। प्रातः 11 बजे गंगापुर धर्मशाला में कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाई गया और उन्हें गर्म कपड़े व भेंट स्वरूप अन्य सामग्री प्रदान की गई। माता रानी की सीढ़ियों पर प्रसादी वितरण कर सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

इस पौष बड़े आयोजन में न केवल गंगापुर क्षेत्र बल्कि करौली, सवाई माधोपुर और जयपुर के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया, जिससे इस धार्मिक महोत्सव की गरिमा और बढ़ गई। इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती प्रदान की और माता रानी के प्रति श्रद्धा और आस्था को प्रदर्शित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story