सवाईमाधोपुर में 7 दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, केवल एक ब्लड सैंपल से 70 जांचें
सवाईमाधोपुर में बजरिया शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ। थायरोकेयर लेब मुंबई द्वारा केवल एक ब्लड सैंपल से 70 जांचें, जिसमें विटामिन, थायराइड, लिवर, किडनी, हृदय, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच शामिल। वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर से सैंपल सेवा उपलब्ध।

सवाईमाधोपुर। बजरिया स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री विजयवेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद मानटाउन के तत्वावधान में सात दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव हेमंत गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर के उद्घाटन समारोह का स्वागत उद्बोधन परिषद के कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने दिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा ने की। मंचासीन दायित्वधारियों तथा शिव मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बाबू लाल गुप्ता, बनवारी लाल नामा, के एम कांवरिया, जगदीश प्रसाद गर्ग और महेश चंद्र गर्ग ने भगवान गणपति और भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
शिविर की सफलता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा गतिविधि शाखा संयोजक रामप्रताप सिंह ने आयोजकों को बधाई दी। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा ने अस्वस्थ खान-पान और इसके शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का हवाला देते हुए कहा कि पूरे शरीर की जांच की विशेष आवश्यकता है। स्वास्थ्य व चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी प्रदीप गर्ग ने इस पहल को जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य की एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।
शिविर में जांचें प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। थायरोकेयर लेब, मुंबई की टीम द्वारा लिए गए ब्लड सैंपल का परीक्षण अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा। जांच के पश्चात स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा रिपोर्ट और परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में करीब 70 जांचें केवल एक ब्लड सैंपल से की जाएंगी, जिनमें विटामिन बी12, विटामिन डी3, रक्तकणिका, हिमोग्लोबिन, तीन माह की औसत शुगर, थायराइड, लिवर, किडनी, हृदय, गठिया, प्रोस्टेट और महिलाओं में कैंसर संबंधित गंभीर बीमारियों की जाँच शामिल हैं।
जिन वरिष्ठ नागरिकों या असमर्थ व्यक्तियों के लिए शिविर स्थल तक पहुँचना संभव नहीं है, उनके घर से भी जांच के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए जांच टीम के विशेष सदस्य नियुक्त किए गए हैं और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 7073777740 और 7073777790 जारी किए गए हैं।
शिविर के उद्घाटन में शाखा के राजेंद्र कंसल, दीपिका सिंह, ममता शर्मा, चित्रा गर्ग, छीतर लाल नामा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस पहल से सवाईमाधोपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद जताई जा रही है।
- सवाईमाधोपुर स्वास्थ्य जांच शिविरSawai Madhopur full body health checkup campशिव मंदिर स्वास्थ्य शिविरThyrocare Mumbai health checkup7-day health camp Sawai MadhopurSawai Madhopur blood test campविटामिन और थायराइड जांच सवाईमाधोपुरSawai Madhopur cancer screening campsenior citizen home sample health testSawai Madhopur medical camp newsशिव मंदिर बजरिया स्वास्थ्य कार्यक्रमSawai Madhopur thyroid and sugar testSawai Madhopur preventive health checkupSawai Madhopur heart liver kidney checkupSawai Madhopur community health initiative

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
