सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र में छेडछाड और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैक्टर गंगापुरसिटी श्री नारायण लाल तिवाडी और वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुरसिटी श्री गिर्राज मीणा के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी वजीरपुर श्री राजवीर सिह उनि० के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। घटना के अनुसार 31.05.2026 को पीड़िता मुकेशी पत्नि रामहरी जाति मीना उम्र 50 साल निवासी खण्डीप ने अपने पति रामहरी के साथ थाना वजीरपुर में उपस्थित होकर मारपीट व छेडछाड का मामला दर्ज कराया था।

इसके आधार पर पुलिस ने मामला संख्या 91/2025 में भारतीय न्याय संहिता (वीएनएस) की धारा 189(2), 115(2), 126(2), 74 और 75(2) के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। इस प्रकरण में पूर्व में 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन आरोपी योगेश मीना पुत्र श्री प्रेमसिह मीना उम्र 30 साल जाति मीना निवासी मैडी हाल निवासी खण्डीप थाना वजीरपुर वक्त घटना से ही लगातार फरार चल रहा था। 30.08.2026 को वजीरपुर थाना टीम द्वारा आरोपी योगेश मीना को डीटेन किया गया, जिसे गहन अनुसंधान के पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस सफल कार्यवाही में पुलिस टीम के सदस्य श्री पवन हैड कानि 1287, श्री विरेन्द्र सिह कानि 583, श्री संजीव कानि 577 और विशेष भुमिका निभाने वाले श्री संजीव कानि 577 शामिल रहे। वजीरपुर पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story