सवाई माधोपुर: साइबर ठगी के लिए 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेन्ज आई.जी.पी श्री कैलाश विश्नोई आईपीएस के द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में श्री अनिल कुमार बेनीवाल आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी
दिनांक 7-02-2026 को प्रकरण संख्या 59/2026 अपराध धारा 319 (2), 318 (4), 61(2) (ए) एवं 66 डी आईटी एक्ट पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर मे वांछित खाताधारक किरोडी लाल पुत्र श्री लालचन्द जाति मीना उम्र 24 साल निवासी लोदीपुरा थाना मानटाउन स०मा० को ग्राम लोदीपुरा से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य तथ्य और अपराध का तरीका
- प्रकरण संख्या: 59/2026 धारा 319 (2), 318(4), 61(2)(A) BNS, वं 66D IT ActA
- जांच रिपोर्ट: "स०उ०नि० श्री मीठालाल द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने यूको बैंक (UCO Bank) में खाते खुलवाकर उन्हें 'Mule Account' (किराये के खाते) के रूप में साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।"
लेनदेन का ब्योरा एवं अपराध की पुष्टि
खाता संख्या 21580110129838 (आरोपी विक्रय मीना): इसमें ₹1,25,658 जमा हुए, जिसमें से ₹1,25,653 निकाल लिए गए।
खाता संख्या 21580110128473 (आरोपी किरोड़ी लाल): इसमें ₹1,64,348 का संदिग्ध लेनदेन हुआ।
पुष्टि: "गिरफ्तार आरोपी किरोड़ी लाल ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अभिषेक मीना के साथ मिलकर साईबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए इन खातों का उपयोग किया। इस खाते पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पोर्टल पर पहले से 03 शिकायतें दर्ज हैं।"
कार्यवाही में शामिल टीम
- 1- सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
- 2- श्री मीठालाल स०उ०नि०
- 3- श्री अशोक कानि. 1357
- 4- श्री हरिसिंह कानि 1133

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
