छायादार हरियाली पर चला प्रशासन का आरा: जिला अस्पताल और मंडी रोड़ पर पेड़ों का कत्लेआम

सवाई माधोपुर 5 फरवरी। एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए हर वर्ष करोड़ो रुपए खर्च कर पौधा रोपण कार्यक्रम चलाती है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल परिसर, ओर हम्मीर सर्किल से आलनपुर सर्किल तक सड़क के दोनों ओर लगे छायादार और हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलाकर उन्हें तहस-नहस कर दिया गया।


अस्पताल परिसर में 'छंटाई' के नाम पर उजड़ी हरियाली

  • अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने वाले वर्षों पुराने हरे छाया दार पेड़ों को ‘छंटाई’ के नाम पर इस कदर काटा गया कि अब परिसर की हरियाली अब उजड़ती नजर आ रही है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में पहले से ही पर्याप्त छाया और हरियाली नहीं है।
  • कुछ हिस्से में गिने-चुने हरे विशाल छाया दार बड़े पेड़ थे, उन्हें ही छगाई के नाम पर काटा जा रहा है।

ऐसी भी चर्चा है कि बिना किसी ठोस कारण और पारदर्शी अनुमति के इन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई छटाई कर दी गई, जिससे अस्पताल परिसर आने वाली गर्मी में तपता हुआ मैदान साबित होगा।


जिम्मेदारों के तर्क और स्पष्टीकरण

पर्यावरण प्रेमियों और आमजन ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सवाल खड़े किए हैं कि आखिर किसकी अनुमति से और किस नियम के तहत छायादार पेड़ों की इतनी भारी कटाई की गई। लोगों का कहना है कि अगर पेड़ों की छंटाई आवश्यक थी, तो उसे सीमित और वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए था।

मामले पर अधिकारियों के वक्तव्य इस प्रकार हैं:

"जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है"डॉ तेजराम मीणा, पीएमओ, जिला अस्पताल
"केवल जिला अस्पताल में लगे वह पेड़ जो भविष्य में अस्पताल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा सकते हे ओर जो ज्यादा पुराने पेड़ हे उनको ही छगाने का कार्य कि जा रहा है।"गोविंद सहाय मीणा, अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

मंडी रोड़ और दशहरा मैदान की स्थिति

इसी प्रकार मंडी रोड़ पर सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में सड़क निर्माण के नाम पर विशाल हरे पेड़ काटे जा रहे है। इससे पूर्व कुछ दिन पहले कैलाश खेर शो के नाम पर दशहरा मैदान में अनेक छाया दार पेड़ जड़ों से काट दिए गए जिसका अनेक संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों ने खूब विरोध किया पर किसी को कोई असर नहीं हुआ।

लोगों का आरोप है कि हरे पेड़ो की कटाई के बारे में जिला प्रशासन क्यों नहीं जनहित में कोई बयान जारी करता है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story