सलूंबर, 8 फरवरी 2026।

विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में आज कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए दीक्षान्त एवं आशीर्वाद समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।


अतिथि एवं अध्यक्षता

  • कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी पानेरी ने की।
  • मुख्य वक्ता: सेवानिवृत्त सहायक निदेशक श्री महेश जी आमेटा
  • विशिष्ट अतिथि: श्री लीलाधर जी त्रिवेदी
  • जिला सचिव: श्री कालूलाल जी चौबीसा
  • उपाध्यक्ष: श्री प्रमोद जी बाहेती
  • कोषाध्यक्ष: श्री लक्ष्मीलाल जी भोई
  • सदस्या: बहिन कोमल जी प्रजापत

स्वागत एवं परिचय

अतिथि परिचय एवं स्वागत विद्यालय के संस्था प्रधान श्री लवजी दवे एवं स्वागत गुरुजी मनीष जी रजक एवं विजय जी व्यास द्वारा किया गया।


आशीर्वचन एवं स्मृतियाँ

अतिथियों एवं समस्त गुरुजनों ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले भैया-बहिनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

"कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को भावपूर्ण शब्दों में साझा किया, जिससे वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया।"


समारोह का समापन एवं उपहार

समारोह के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को अतिथि एवं आचार्यों द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल एवं उपरना भेंट किया गया तथा उनके सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। इसके पश्चात सभी भैया-बहिनों को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया।


संचालन एवं आभार

  • कार्यक्रम का सशक्त एवं सुचारु संचालन बहिन जयश्री एवं श्री प्रकाश जी गर्ग द्वारा किया गया।
  • कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव दीपक जी पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story