लसाड़िया विद्या निकेतन में शैक्षिक गुणवत्ता और विस्तार पर चिंतन बैठक संपन्न
विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालू लाल चौबीसा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय विकास, छात्र संख्या वृद्धि और आचार्य कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

सलूम्बर जिले के लसाड़िया स्थित विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय लसाड़िया में प्रातः 11:00 बजे एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालू लाल चौबीसा के मुख्य आतिथ्य एवं उदयलाल मीणा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालू लाल चौबीसा द्वारा दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ किया गया, जिससे पूर्व शंकर लाल मीणा ने तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
चिंतन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और रणनीतिक विचार
इस बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण लाल मीणा, महावीर पटेल, शंकर लाल मीणा और विनोद कुमार शर्मा आदि ने विभिन्न चिंतन बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान हमारा लक्ष्य शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय विस्तार, छात्र संख्या वृद्धि और भवन निर्माण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कालू लाल चौबीसा ने अपने संबोधन में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु "सकारात्मक सोच, समर्पण, दृढ़ निश्चय, शिष्टाचार और साहस" जैसे महत्वपूर्ण गुणों पर गहराई से चर्चा की।
आचार्य बैठक और आगामी कार्ययोजना
तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे आचार्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के सुदृढ़ीकरण हेतु व्यावहारिक बिंदुओं को रेखांकित किया गया। इस सत्र में विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन, गृह संपर्क, छात्र संख्या वृद्धि, शुल्क संग्रहण और विद्यालय के चिंतन बिंदुओं पर प्रभावी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में शांति मंत्र के पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
