यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में समस्त सवर्ण समाज की ओर से देशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर लंबी जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कई जिलों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। इसी को लेकर जिला मुख्यालय के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित निजी भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में राज शेखावत ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़ी जानकारी साझा की।

आयोजकों ने बताया कि जनजागरण अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों और आपत्तियों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत, सम्मेलन, जनसंवाद और प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कहा कि 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में समाज की मांगों को सरकार और संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष रखा जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से जनजागरण अभियान में भाग लेने और 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली सवर्ण आक्रोश महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story