उदयपुर, कुराबड़ और लसाड़िया क्षेत्र के यात्रियों के लिए गुरुवार को एक विशेष सौगात घोषित की गई है, जिसके तहत उदयपुर–कुराबड़–लसाड़िया मार्ग पर संचालित पलक बस की दोनों बसों में 23 अप्रैल को किराया पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

बस संचालक गणपत सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर से लसाड़िया मार्ग पर नियमित रूप से संचालित पलक बस सेवा में 23 अप्रैल को यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह विशेष व्यवस्था स्वर्गीय सौभाग्य सिंह शक्तावत ठि. फिला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप लागू की जा रही है।

निर्धारित रूट के अनुसार बस सेवा उदयपुर से प्रारंभ होकर जिंक चौराहा, साकरोदा, मीठानीम, शिशवी, कुराबड़, गुडली, बम्बोरा, फीला, ईडाणा माता, धावडी, भुवारिया कुआं, पाणुंद, आरणिया, कूण होते हुए लसाड़िया तक संचालित होगी। इस दौरान मार्ग के सभी प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया है। यह निर्णय न केवल यात्रियों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं और श्रद्धांजलि की परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story