जनजातीय क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पूर्व विधायक स्वर्गीय गौतमलाल मीणा की स्मृति में संचालित सर्व समाज की निशुल्क कोचिंग का समापन एवं शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सहयोग और प्रतिभाओं के मार्गदर्शन को लेकर वक्ताओं ने जनजातीय क्षेत्र में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बनवारीलाल बैरवा ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में बनवारीलाल बैरवा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा के नवजागरण का श्रेय जनजाति जागरण मंच को जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का स्वयंसेवक बनकर मार्गदर्शन करना समाज की सच्ची सेवा है।

मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। जनजाति जागरण मंच आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस भी प्रतिभा को सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, मंच हमेशा उनका सारथी बनने के लिए तैयार रहेगा।

समारोह में किसान संघ अध्यक्ष केवाराम, सुरेश रेलमूड़ी, लोगर खरताखेड़ा, यश चौधरी एवं महेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने सभी प्रतिभागियों को फाइल फोल्डर भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जनजाति जागरण मंच के संयोजक गौतम मीणा ने व्यक्त किया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक सहयोग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के प्रोत्साहन को लेकर जनजातीय क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story