लसाड़िया में शनिवार को प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के आगमन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे क्षेत्र का दौरा कर अज्ञात बीमारी से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली शनिवार को लसाड़िया पहुंचेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रूपलाल मीणा ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद टीकाराम जूली एवं देहात जिलाध्यक्ष प्रमानन्द मेहता सुबह 11:30 बजे घाटा एवं लालपुरा गांव के लिए रवाना होंगे।

इन गांवों में पहुंचकर वे अज्ञात बीमारी से हुई मौतों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेंगे। इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी हलचल बनी हुई है, जिससे कार्यक्रम को लेकर व्यापक उत्सुकता देखी जा रही है।

यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और घटनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के प्रयास के रूप में भी इसे देखा जा रहा है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story