सलूम्बर/उदयपुर। राजस्थान शिक्षा विभागीय सयुंक्त कर्मचारी संघ, जिला सलूम्बर में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में मंत्रालयिक कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक अरूण सेवक और विमल कुमार व्यास की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस बार किसी भी पद के लिए कोई चुनावी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया बिना किसी विवाद के सम्पन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर रामलाल मेघवाल का निर्विरोध चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष पद पर चैनसिंह राठौड़ और प्रकाश चंद्र मेघवाल चुने गए। महिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती डायी कुमारी डांगी को मनोनीत किया गया। संघ के संयोजक संजय कुमार शाह और सह-संयोजक अरूण कलाल होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नरेन्द्र कुमार सोमानी, महामंत्री के रूप में कन्हैया लाल मेघवाल, सचिव के रूप में कैलाश चंद्र मेघवाल तथा सह-सचिव पद पर राहुल सैन नियुक्त हुए।

इसके अतिरिक्त संगठन मंत्री शांति लाल शर्मा और सह-संगठन मंत्री निखिल सालगिया, खेल सचिव जितेन्द्र लौहार, मीडिया प्रभारी हर्ष लडौति और सह मीडिया प्रभारी प्रकाश चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री दीपक गौस्वामी, कोषाध्यक्ष हुसैनी उदयपुर तथा सह-कोषाध्यक्ष शुभम आगाल को भी पद सौंपा गया। महिला मंत्री के रूप में सपना जोशी और छह अन्य कर्मचारियों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

इस निर्विरोध और निर्बादित चुनाव के माध्यम से संघ ने कर्मचारियों के बीच एकजुटता और पारदर्शिता को मजबूती प्रदान की है। कार्यकारिणी का गठन शिक्षा विभागीय कर्मचारियों के हितों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story