श्री बड़ा गणपति महाराज को तिरूपति बालाजी श्रृंगार, हजारों लड्डुओं का महाभोग
अनंत चतुर्दशी पर गांधी चौक स्थित श्री बड़ा गणपति महाराज को विशेष तिरूपति बालाजी श्रृंगार धराया गया। मुकेश मंत्री परिवार की ओर से श्रृंगार कराया गया और हजारों लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया।

तस्वीर में गांधी चौक स्थित श्री बड़ा गणपति महाराज का तिरूपति बालाजी विशेष श्रृंगार नजर आ रहा है।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर के गांधी चौक स्थित शहरवासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री बड़ा गणपति महाराज को विशेष तिरूपति बालाजी श्रृंगार धराया गया। श्रद्धालु मुकेश मंत्री परिवार की ओर से विघ्नहर्ता के विशेष श्रृंगार का लाभ लिया गया। आकर्षक श्रृंगार में सजे भगवान गणपति की मनोहारी छवि को श्रद्धालु निहारते रहे। कई श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के इस दिव्य स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
इस अवसर पर श्री बड़ा गणपति महाराज को हजारों लड्डुओं का महाभोग धराया गया। आचार्य लक्ष्मीनारायण आमेटा एवं पुजारी दिनेश सेवक ने विधि-विधान से भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना कर महाभोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महाआरती की गई।
भगवान गणपति को विशेष श्रृंगार आंगीकार मयंक पटेल, नारायणलाल टेलर आदि कलाकारों द्वारा की गई। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विशेष श्रृंगार, महाभोग और महाआरती के दौरान श्रद्धालु मौजूद रहे।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
