अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलूम्बर की नई कार्यकारिणी घोषित, नरेश भट्ट बने अध्यक्ष
सलूम्बर में शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा में नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी घोषित हुई। नरेश भट्ट को अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की घोषणा हुई।

तस्वीर में सलूम्बर स्थित कार्यालय में शैक्षिक महासंघ के सदस्य और पदाधिकारी सामूहिक रूप से खड़े दिखाई दे रहे हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खण्ड सलूम्बर की साधारण सभा बैठक खण्ड कार्यालय सलूम्बर में खण्ड पालक एवं जिला संगठन मंत्री फणींद्र कुमार गर्ग के मुख्य आतिथ्य में दो सत्रों में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के विलोपन की घोषणा के साथ नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता खण्ड अध्यक्ष गजेन्द्र चौबीसा ने की। मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ सत्र का शुभारंभ हुआ। खण्ड अध्यक्ष ने पूर्व कार्यकारिणी के विलोपन की घोषणा की। इसके बाद खण्ड पालक फणींद्र कुमार गर्ग ने संगठन के व्याप, रचना आदि विषयों पर वार्ता प्रस्तुत की।
प्रदेश द्वारा दायित्वों की घोषणा करते हुए नरेश भट्ट को अध्यक्ष, मांगीलाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश पूरी गोस्वामी को मंत्री, कांतिलाल चौबीसा को कोषाध्यक्ष एवं विनीता मेघवाल को महिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। प्रथम सत्र का संचालन मंत्री नरेश चाष्टा ने किया।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता गजेन्द्र चौबीसा ने संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने संगठन के आगामी सभी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके बाद नवीन अध्यक्ष नरेश भट्ट द्वारा सर्वसम्मति से त्रिवर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने संगठनात्मक दायित्वों के साथ शिक्षक हित, विद्यार्थी हित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष (पुरुष) प्रकाश चंद्र मेहता, महिला मंत्री चंदा त्रिवेदी, अध्यापक सदस्य नवीन बुनकर, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य भूपेंद्र राव, प्राध्यापक सदस्य इंद्रलाल पंचाल, प्रधानाचार्य सदस्य श्रीमती प्रीति जैन, शारीरिक शिक्षक सदस्य मनीष चौबीसा, महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य दामिनी वैष्णव, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य रमाकांत सकरावत, प्रबोधक सदस्य रमेश भट्ट, कम्प्यूटर शिक्षक सदस्य प्रदीप मेहता तथा पंचायत शिक्षक सदस्य गजेन्द्र सिंह राठौड़ को दायित्व सौंपे गए।
महासंघ का मूल ध्येय “राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक एवं शिक्षक के हित में समाज” की भावना के अनुरूप संगठन को मजबूत करते हुए शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाना है। संगठन की गतिविधियों में शिक्षक, विद्यार्थी एवं राष्ट्रहित को प्रमुखता देने की परंपरा रही है।
बैठक में जिला मंत्री कमल आमेटा, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्णोती, जिला प्रार्थना सभा संयोजक देवीलाल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह भाटी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सेवक, कमलाशंकर मीणा, कमलेश शर्मा, जोरावर सिंह गहलोत, चंदा त्रिवेदी, कैलाश पांडे, मोहन गिरी गोस्वामी, राजेंद्र मेहता, हरिदेव जोशी, रमेश मेहता, महेश सालवी, भगवत सिंह, दिलीप टेलर, महेश शर्मा, प्रकाश सालवी, धर्मेंद्र भोई, निशांत चौबीसा आदि उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने शिक्षक, विद्यार्थी एवं राष्ट्रहित से जुड़े सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Kalpita Bhavsar (Salumber)
कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।
