उदयपुर: सुरक्षा जवान और सुपरवाइज़र भर्ती कैंप आयोजित, जानें शेड्यूल और योग्यता
लसाड़िया पंचायत समिति में सुरक्षा जवानों की भर्ती के बाद अब सलूंबर, सेमारी और सराड़ा समेत विभिन्न ब्लॉकों में 27 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत समिति लसाड़िया में सुरक्षा जवान भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें दो युवाओं का चयन किया गया। यह भर्ती अभियान भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के तहत GDX सिक्योरिटी ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है।
भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुल 150 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइज़र एवं 20 ड्रोन पायलट पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसके तहत आगामी भर्ती कैम्पों का आयोजन 19 मई को पंचायत समिति सलूंबर, 20 मई को सेमारी, 21 मई को सराड़ा, 22 मई को जयसमंद, 25 मई को झल्लारा, 26 मई को सलूंबर तथा 27 मई को लसाड़िया में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है तथा ऊँचाई 168 सेंटीमीटर एवं वजन 52 से 96 किलोग्राम होना आवश्यक है। वहीं सुपरवाइज़र पद के लिए स्नातक योग्यता के साथ कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है, आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है तथा ऊँचाई 170 सेंटीमीटर एवं वजन 55 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं 250 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ संबंधित ब्लॉक स्तर पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती शिविर में अन्य जिलों के युवा भी भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को NIMT कैंपस में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र के साथ उन्हें जयपुर एयरपोर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट तथा राजस्थान एवं गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में 18,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, लोन सुविधा, प्रमोशन सहित अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा से मोबाइल नंबर 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भर्ती अभियान क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराते हुए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
