डाल चोरेया पुलिस थाने के निकट स्थित सत्ताईसी चौबीसा समाज भवन में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज हुई।

समाज के लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय सुंदरकांड में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गायक प्रदीप चौबीसा झाड़ोल एवं सुभाष चौबीसा केजड ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष पन्ना लाल चौबीसा केजड, विश्व नाथ चौबीसा झल्लारा, सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा, शिक्षाविद अशोक शर्मा केजड़, गजेंद्र चौबीसा कल्याणपुर, चंद्र शेखर चौबीसा आंबा महुड़ी, राकेश झल्लारा, महेश चौबीसा झाड़ोल, पंकज चौबीसा केजड, प्रेम शंकर बाना, राजेंद्र अजबरा, धर्मेंद्र शर्मा सलूंबर, प्रदीप चौबीसा सेमारी, रामेश्वर पिलादर, राजेंद्र अजबरा, प्रेमशंकर केजड, प्रकाश चावंड, जगदीश झाड़ोल, पत्रकार प्रकाश चौबीसा बनोड़ा, संत गोपाल महाराज सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता का भी स्वागत किया गया। आयोजन के समापन पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। सुंदरकांड के पश्चात भवन के रखरखाव के लिए विश्वनाथ झल्लारा, लक्ष्मीकांत सलूंबर, प्रेम शंकर बाना, धर्मेंद्र सलूंबर एवं प्रकाश चौबीसा बनोडा को मनोनीत किया गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देकर गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story