कस्बे के समेल में संत लक्ष्मण गिरी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना एवं सत्संग के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पधारे संत-महात्माओं ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागी बने रहे।

महोत्सव में कमलचंद चितोड़िया, शंकर महाराज रेलमुड़ी, नारायण महाराज घाटीफला, लोगर महाराज कारसियाकुड़ी, नारायण महाराज, ईश्वर महाराज, भणावतां गोद महाराज, जरीली लालजी महाराज, बिलोड़िया रावजी महाराज, मांडवी पालां महाराज, भीमजी महाराज, साहून महाराज, पिराथ्या बालासिंह महाराज, भैरिया भांवरनाथ जी, गुलाबजी सराड़ी, गौतमजी महाराज, सुरेश महाराज रेलमगरी एवं प्रकाश महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संतों का सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story