संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति, सलूंबर के तत्वावधान में 30 मार्च 2026 को शहर के मुख्य बाजार से एक भव्य भगवन्नाम जप कीर्तन यात्रा का सफल आयोजन किया गया। "कलयुग केवल नाम आधारा, सुमिर - सुमिर नर उतरही पारा ||" तुलसीदास जी के इन वचनों को वर्तमान समाज में चरितार्थ करने के प्रयास में, संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति पूरे हृदय से जुटी हुई है।

सेवा कार्यों की विस्तृत श्रृंखला

समिति के सेवादारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, उदाहरणतः दरिद्र नारायण सेवा, विद्यार्थियों में संस्कारों का सिंचन, धर्म रक्षार्थ कार्य, समाज की आध्यात्मिक उन्नति के लिए ध्यान योग शिविरों का आयोजन, निःशुल्क चल चिकित्सा केंद्र, नशा मुक्ति अभियान एवं नारी उत्थान कार्य आदि। अपने इन्हीं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा आज सलूंबर शहर में मुख्य बाजार से भव्य भगवन्नाम जप कीर्तन यात्रा का आयोजन हुआ।

साधकों का उत्साह और सात्विक ऊर्जा

इन आयोजनों में 500 से ज्यादा धर्म प्रेमी साधकों की उपस्थिति रही, जो भगवान के विभिन्न नामों का उच्चारण करते हुए हर्ष और सात्विक ऊर्जा का उत्सर्जन करती है। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

वितरण एवं लोक कल्याण

इन आयोजनों में जनहित के लिए सत-साहित्य वितरण, शरबत वितरण एवं प्रसाद वितरण हुआ। समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक आध्यात्मिक चेतना पहुँचाना है। "कलयुग केवल नाम आधारा, सुमिर - सुमिर नर उतरही पारा ||" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए यह यात्रा संपन्न हुई।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story