सलूम्बर। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत टोडा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया। माय भारत सलूम्बर के तत्वावधान में बालिका विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ललित गर्ग एवं दुर्गा शंकर गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने जनजातीय नायकों के संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना रहा।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story