तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पिछले आठ वर्षों से लंबित रहने के विरोध में जिला सलूम्बर के समस्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने एकजुट होकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश कुमार सापेला के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने, स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ही स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई।

शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि पिछले आठ वर्षों से स्थानांतरण नहीं होने के कारण अनेक शिक्षक पारिवारिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस न्यायोचित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।

इस दौरान शिक्षकों ने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि उनकी मांग वर्षों से लंबित है और इस पर समयबद्ध निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। अभियान में सहयोग एवं एकजुटता दिखाने वाले जिला सलूम्बर के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने कहा, "8 वर्षों का इंतजार अब समाप्त हो, तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण शीघ्र प्रारंभ हो।"

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story