सलूम्बर जिले के लसाड़िया स्थित समेल गांव में भारत सरकार के 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान (टीबी मुक्त भारत अभियान) के तहत बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार तथा जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. विष्णु दयाल मीणा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा।

शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से संभावित मरीजों की जांच की गई। बीसीएमओ डॉ. सिन्टू कुमावत ने जनप्रतिनिधि लक्ष्मणगिरी मीणा के साथ क्षेत्र में टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 232 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 56 लोगों के एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान 12 संभावित टीबी मरीज चिन्हित हुए। सभी संभावित मरीजों की आगे की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि समय रहते आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।

अभियान के सफल संचालन में चिकित्सा विभाग के आकाश कुमावत, रेडियोग्राफर राजेंद्र प्रसाद मीणा (एसटीएस), चंदन सिंह (सीएचओ), मगन डामोर (सीएचओ), कोमल कटारा (एएनएम), आशा सहयोगिनियों तथा स्वच्छता कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. सिन्टू कुमावत ने ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना अथवा टीबी से संबंधित अन्य लक्षण दिखाई दें, तो वे बिना किसी संकोच के निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पर निःशुल्क जांच कराएं तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग दें। समय पर जांच और उपचार से टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story